महोत्सव से समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का प्रयास
कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने बताया कि जिलाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में महोत्सव में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत स्वतंत्रता सेनानियों, शहर के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रेस प्रतिनिधियों तथा कोसी प्रमंडल के अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रण पत्र भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि महोत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक आम लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. जिलाधिकारी अभिषेक रंजन स्वयं महोत्सव से जुड़ी तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं. उन्होंने आमंत्रण पत्र वितरण से पहले आमंत्रित अतिथियों की सूची का अनुमोदन कराने का भी निर्देश दिया है.
तैयारियों के लिए तीन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति
आम्रपाली कुमारी ने बताया कि महोत्सव की तैयारियों का समय पर और सुचारू रूप से निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर शिक्षक मिथुन कुमार गुप्ता, अरुण कुमार और गौरीशंकर कुमार की प्रतिनियुक्ति 24 नवंबर तक जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय में की गई है. प्रतिनियुक्त शिक्षकों को महोत्सव से संबंधित तैयारियों में सहयोग करने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की कमी या विलंब न हो. निर्देश दिया गया है कि राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव संपन्न होने के बाद तीनों शिक्षक स्वतः विरमित समझे जाएंगे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









