विदाई समारोह आयोजित की गई - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

11 फ़रवरी 2015

विदाई समारोह आयोजित की गई


दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन के माल गोदाम परिसर में मंगलवार को रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ की ओर से अवकाश प्राप्त माल अधीक्षक का विदाई समारोह धूम-धाम से आयोजित की गई. श्रमिक सरदार सियाराम यादव तथा रमण यादव के नेतृत्व में आयोजित समारोह में रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण कुमार पासवान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. समारोह की अध्यक्षता स्टेशन अधीक्षक पारस नाथ मिश्रा तथा मंच संचालन सियाराम यादव ने किया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए महामंत्री श्री पासवान ने कहा कि माल अधीक्षक कृष्ण बिहारी पांडेय ने अपने कार्य काल में रेल विभाग की जो सेवा की उसे हम कभी भूल नहीं सकते हैं. उन्होंने इनके द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर किए गए कार्यो की भी प्रशंसा की. खासकर मधेपुरा में रैक प्वाइंट खुलने के बाद सभी कार्यो को व्यवस्थित करने में इनकी सराहनीय भूमिका को सदा याद रखा जाएगा. पूर्व माल अधीक्षक श्री पांडेय ने कहा कि मधेपुरा ने हमें काफी सम्मान दिया है. रेलवे कर्मचारी से लेकर आम आदमी द्वारा दिया गया प्यार को मैं जीवन पर्यन्त नहीं भूल पाउंगा. इस दौरान उनकी आंखें नम हो गई. कार्यक्रम में डीसीआई गणेश कुमार भगत, सहायक स्टेशन मास्टर मृत्युंजय कुमार, शंभू कुमार, सिकंदर पासवान, सतो पासवान, छेदी पासवान, सहदेव ऋषिदेव, डोमी ऋषिदेव, बबलू ऋषिदेव, मोहन यादव, उमेश यादव, रामचंद्र यादव, सनफुल यादव, रमण यादव, व्यवसायी मनीष सर्राफ, दिलीप खंडेलवाल, नरेश श्रीवास्तव समेत टै्रक्टर यूनियन के सदस्य समेत भारी संख्या में मजदूर मौजूद थे. इस मौके पर श्री पांडेय को अंग वस्त्रम समेत अन्य उपहार भी भेंट किया.

Post Bottom Ad

Pages