बिहार दिवस के मौके पर रविवार को स्थानीय कीर्ति क्रीड़ा मैदान पर जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पदाधिकारी गोपाल मीणा ने नारियल फोड़ कर किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते डीएम ने कहा कि खेल लोगों को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक व समाजिक रूप से समृद्ध बनाता है। यही कारण है कि खिलाड़ियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए बिहार दिवस के मौके पर विभिन्न विधाओं के खेलों का आयोजन किया गया है। उन्होंने आयोजन में खेल संघ तथा कबड्डी संघ की भूमिका का भी तारीफ किया। इस मौके पर जिला खेल संघ ने खेल को बढ़ाबा देने तथा स्वयं खेलने के लिए जिला पदाधिकारी व एसपी को सम्मानित किया। इस मौके पर खेल प्रभारी संत कुमार ने कहा कि जिला पदाधिकारी के सहयोग का नतीजा है कि जिला के बच्चे खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। समारोह का संचालन जिला कबड्डी संघ के सचिव अरूण कुमार ने किया। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के खेल शिक्षक तथा भारी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे। बाक्स मैटर : रोड रेस में दीपक और 800 मीटर में सिरोमणि ने मारी बाजी : बिहार दिवस के मौके पर आयोजित रोड रेस में पथराहा निवासी दीपक ने प्रथम, मिरचाईवारी निवासी मनीष ने दूसरा, जजहट सबैला निवासी छोटू ने तीसरा, साहुगढ़ निवासी रामनंदन ने चौथा, शंकरपुर निवासी पंकज ने पांचवा तथा जजहट सबैला निवासी रिंकेश ने छठा स्थान प्राप्त किया। जबकि 800 मीटर बालक वर्ग में दीपक प्रथम, मनीष द्वितीय तथा शिवकुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सिरोमणि प्रथम, गुड्डी द्वितीय तथा मौसम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालक वर्ग में दीपक प्रथम, मो. अरवाज द्वितीय तथा कुंदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सिरोमणि प्रथम, गुड्डी द्वितीय तथा मौसम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालक वर्ग में मनीष प्रथम, रामनंदन द्वितीय तथा बाबुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में जयंती प्रथम, नूतन द्वितीय तथा सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालक वर्ग में राजेश प्रथम, रामनंदन द्वितीय तथा संतोष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रूपा प्रथम, पूजा द्वितीय तथा मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद के बालक वर्ग में राजेश प्रथम, दीपक द्वितीय तथा संतोष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पूजा प्रथम, जयंती द्वितीय तथा रूपा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उंची कूद में जवाहर प्रथम, संतोष दूसरा तथा सुरेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के खो-खो में साहुगढ़ ने मधुवन को पराजित किया जबकि बालिका वर्ग में नेहालपट्टी ने सिमराहा को हराया। कबड्डी के बालक वर्ग में 21 अंक लेकर भर्राही ने सिमराहा को हराया। सिमराहा को केवल आठ अंक मिला जबकि बालिका वर्ग में 21 अंक के साथ सिमराहा ने मध्य विद्यालय मलिया को पराजित किया। फुटबाल में तीन गोल दागकर न्यू मधेपुरा टाउन क्लब ने आदिवासी क्लब मधेपुरा को पराजित किया। आदिवासी क्लब को केवल एक अंक मिला। खेल में निर्णायक की भूमिका दुर्गानंद यादव, प्रेम कुमार, पिंटु, तरूण, ज्योतिष तथा प्रवीण ने निभाया। इस मौके पर नवोदय विद्यालय के खेल शिक्षक एके राय, खेल शिक्षिका सविता कुमारी, हरेराम कामती, बालकृष्ण, अमरेन्द्र कुमार, कैलाश कुमार कौशल आदि मौजूद थे। प्रतियोगिताओं का संचालन जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव संत कुमार ने किया।