सोशल मीडिया से सावधान रह्ने की जरूरत: एसपी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

23 मार्च 2015

सोशल मीडिया से सावधान रह्ने की जरूरत: एसपी

सोशल मीडिया अब समाचार का एक अहम माध्यम बन चुका है। इसके माध्यम से बुरी अथवा अच्छी खबरें तुरंत वायरल हो रहीं है। इसका प्रभाव लाखों लोगों पर पड़ता है। छात्राओं को चाहिए कि अगर वे सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी फेसबुक अथवा अन्य प्रोग्राम के जरिए दर्ज कराना चाहती है तो उस पर अपने संबंध में वैसा ब्योरा नहीं दे जिससे उसे परेशानी का सामना करना पड़े। उक्त बातें बिहार दिवस के मौके पर पुलिस महानिरीक्षक अरविंद पांडेय द्वारा प्रवर्तित एवं महिला थाना द्वारा प्रायोजित किशोरियों और महिलाओं में परिस्थितिजन्य आत्म सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता हेतु स्थानीय न्यू साउथ प्वाइंट स्कूल में आयोजित सशक्तिकरण सभा में छात्रों और शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने कही। एसपी श्री भारती ने सोशल मीडिया के बदतर स्वरूप का चर्चा करते हुए उससे दूर रहने की बात कही। महिलाओं के अधिकारों की वकालत करते हुए कहा कि महिलाओं को पुरूष के बराबर अधिकार मिलना चाहिए ताकि वे समाज की सुरक्षा व विकास में महती योगदान दे सके। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देगी लिहाजा किसी भी तरह के संकट महसूस करने वाली छात्रा पुलिस के टॉल फ्री नंबर 100, एसपी के मोबाइल नंबर - 9431822997 तथा सदर थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर 9431822774 पर सूचना दे सकती है ताकि तत्क्षण कार्रवाई किया जा सके। पुलिस उपाधीक्षक योगेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल तथा कोचिंग के समय संस्थानों के पास पुलिस गश्त की व्यवस्था की गई है। छात्रा बेहिचक अपनी समस्याओं से पुलिस को अवगत करा सकती है। महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने कहा कि पुलिस छात्राओं की सुरक्षा के लिए सदैव तैनात है लिहाजा किसी भी परेशानी से मुक्ति पाने के लिए वे महिला थाना से मदद ले सकती है। सभा में महिलाओं व किशोरियों के सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। स्कूल की छात्रा सलौनी, रश्मी, प्रज्ञा, शिवांगी, ज्योति, कुसूम आदि ने महिला सशक्तिकरण से संबंधित कई सवाल भी पूछे जिसका संतोषप्रद जवाब एसपी श्री भारती ने दिया। कार्यक्रम को विद्यालय के प्रबंध निदेशक बिकू विरद, निदेशक निकू नीरज तथा प्राचार्य एके सरकार ने संबोधित किया। इस मौके पर शिक्षक अभिषेक श्रीवास्तव, सोनी सिंह, नूतन आर्या, मिथिलेश कुमार, राम जी मिश्रा, शक्ति आर्या समेत छात्र व छात्रा मौजूद थे।

Post Bottom Ad

Pages