महारैला में शामिल होने के लिए अपील - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

23 मार्च 2015

महारैला में शामिल होने के लिए अपील


रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मानवसंसाधन विकास राज मंत्री का मधेपुरा कर्पूरी चौक के समीप रालोसपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया | राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुशवाहा सहरसा से पूर्णिया जाने के क्रम में कर्पूरी चौक पर उपस्थित जिले के रालोसपा नेताओं से अपील किया कि आगामी 05 अप्रैल 2015 को गांधी मैदान पटना चले और रालोसपा द्वारा प्रस्तावित किसान नौजवान महारैला को सफल बनाबे |श्री कुशवाहा ने कहा कि बिहार में नितीश, लालू के सरकार की नैया डूबने वाली है, चारो ओर किसान नौजवान छात्र त्राहिमाम है,  कही भी    कानून व्यवस्था नाम की चीज नही है, चारी तरफ लुट तंत्र हावी है | उन्होंने मधेपुरा के किसान नौजवान से महारैला में भाग लेने की अपील की | इस मौके पर राजीव जोशी, अभिषेक कुशवाहा, मो० इफ़्तेख़ार आलम, जे पी राय, चन्दन कुमार, आदित्या यादव, मो० समीर, अरविन्द यादव, नवीन यादव, श्यामसुंदर मंडल, नेपाली मंडल, योगेन्द्र राम, रविलाल दास, पिंकू साह, समेत सैकड़ो रालोसपा  नेताओ ने स्वागत करते हुए सभी ने आमजनों से अपील की |    

Post Bottom Ad

Pages