रालोसपा का अनशन स्थगित - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

14 मार्च 2015

रालोसपा का अनशन स्थगित

घैलाढ़, मधेपुरा : बिजली विभाग के खिलाफ रालोसपा प्रस्तावित अनशन डीएम गोपाल मीणा से हुई बातचीत के बाद स्थगित कर दिया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव जोशी ने बताया कि आजादी के बाद से घैलाढ़ प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में बिजली नहीं पहुंच पाई है। कुछ गांव में विद्युतीकरण हुई भी तो वहां के ट्रांसफार्मर महीने से जले पड़े हैं। विभाग सुध नहीं ले रहा है। बिजली बोर्ड कैंपस में तीन करोड़ की लागत से बन रहे भवन में संवेदक द्वारा घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रालोसपा इससे संबंधित मांग पत्र की प्रति कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग मधेपुरा को देते हुए कहा कि 15 दिनों के अंदर मांग पत्र पर विचार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। शिष्टमंडल में अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के रालोसपा महासचिव इफ्तेखार आलम उर्फ गुडडू, विवि छात्र रोलासपा अध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा, अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर मंडल, जिला सचिव विनय कुमार सिंह, घैलाढ़ प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द कुमार, मधेपुरा प्रखंड अध्यक्ष चंदन मंडल, इस्तियाक आलम, मुकेश सिंह, लखन यादव, योगेन्द्र राम, शंभु राम सहित अन्य मौजूद थे।

Post Bottom Ad

Pages