जिला परिषद की सामान्य
बैठक बुधवार को हंगामे के बाद सम्पन्न हुई। जिप सदस्य इस बात पर नाराज थे कि उनकी
उपेक्षा होती है। न तो पदाधिकारी बैठक में आते हैं और न उनकी बातों को बैठक की
कार्रवाई में लिखा जाता है। इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि जिप सदस्य संजय कुमार
सिंह और सुबोध ऋषिदेव बेल में आकर धरना पर बैठ गये। बाद में अन्य जिप सदस्यों और
प्रमुखों ने भी इनका समर्थन किया। बड़ी मशक्कत के बाद आखिर जिला परिषद की सामान्य बैठक
डेढ़ दो घटे बाद सदस्यों के मान-मनौवल के बाद शुरू हुई। जिप सदस्य सुनीला देवी, मिलन देवी, राखी भारती, ज्योति देवी, मधुमाला देवी, ललिता देवी, प्रमुख आदि की शिकायतों
के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन डीडीसी ने दिया। बाद में जिप अध्यक्ष मंजू देवी की
अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रमुख ग्वालपाड़ा एवं उपाध्यक्ष अविनाश कुमार तथा
कुमारी नीतू सिंह व संजय सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर अल्ट्रा साउंड
की व्यवस्था की बाबत जानना चाहा तो बताया गया कि राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार आईजीई मेडिकल
सिस्टम के बीच किये गये एकरारनामा के अनुसार जिले के सदर अस्पताल में ही
अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था किया जाना है। सदस्यों के द्वारा उच्च विद्यालयों में
शिक्षकों की कमी का सवाल उठाने पर कहा गया कि शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया चल रही
है। 31 मार्च
तक सभी रिक्तियों को भर दिया जायेगा। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2015-16
में
मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय के रूप में अतिक्रमण हेतु 34 पंचायत के 34 विद्यालय का प्रस्ताव
राज्य परियोजना निदेशक को भेजा गया है।