महादलितों के खिलाफ साजिश - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

12 मार्च 2015

महादलितों के खिलाफ साजिश

भाजपा दलित महादलित मंच ने कई मांगों को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित कला भवन के समक्ष धरना दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच के जिलाध्यक्ष नेपाली रजक ने कहा कि बिहार में जब एनडीए की सरकार थी तब महादलितों के लिए 116 विकास योजना जमीन पर कार्य कर रही थी। महादलित के सर्वागीण विकास के लिए 11वीं पंचवर्षीय योजना के तहत 3895.26 करोड़ रुपये की परियोजना चल रही थी। लेकिन जैसे ही अवसरवादी नीतीश कुमार एनडीए से अलग हुए कि सूबे में मानों महादलित पर दुखों का पहाड़ टूट गया। जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार एकबार फिर से जंगलराज की ओर लौट रहा है। विकास की बात तो दूर, आम आदमी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। जिला सदस्यता प्रभारी आनंद मंडल ने कहा कि यह नीतीश सरकार एनडीए के समय की सभी महादलित विकास योजना को बंद करने की साजिश रच रही है। महादलित मंच के जिला प्रभारी अमीर राम ने कहा कि यह सरकार महादलित को मिलने वाली 5 डिसमिल जमीन के साथ-साथ सभी महादलित परिवार को बीपीएल का लाभ दिया जाए। सेवानिवृत उपविकास आयुक्त गणेशी राम रमण ने कहा कि 60 वर्ष के उपर के सभी महादलित लोगों को वृद्धापेंशन दिया जाना चाहिए। वहीं उन्होंने महादलित विकास के लिए सभी परिवार को सौर ऊर्जा लैंप दिया जाए। महिला मंच की अध्यक्षा प्रो. निशा कुमारी ने कहा कि सूबे में फिर से महिलाओं पर अत्याचार की घटना लगातार बढ़ रही है। भाजपा नेता दिलमोहन सिंह ने कहा कि बिहार की जनता अब इस अवसरवादी नीतीश कुमार के झांसे में नहीं आने वाली है। इस मौके पर महेन्द्र ऋषिदेव,योगेन्द्र राम, राम प्रवेश ऋषिदेव, चंदन यादव, शिव नारायण सरदार, सुरेन्द्र सरदार,गुरू प्रसाद रजक, सदर अध्यक्ष कुलदीप रजक,मदन यादव, रविन्द्र राम,चंद्र किशोर पासवान, छट्टू ऋषिदेव, जिला मीडिया प्रभारी गणेश गुंजन आदि उपस्थित थे।

Post Bottom Ad

Pages