महारैला की सफलता को लेकर बैठक - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

12 मार्च 2015

महारैला की सफलता को लेकर बैठक

5 अप्रैल को रालोसपा द्वारा प्रस्तावित गांघी मैदान पटना में आहूत महारैला की तैयारी, प्रचार - प्रसार हेतु सिंहेश्वर प्रखंड में रालोसपा कार्यालय में जिले के तमाम प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओ की बैठक रालोसपा जिलाध्यक्ष राजीव जोशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें बैठक पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश सचिव अरविन्द कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले से प्रखंड स्तर के तमाम पार्टी के कार्यकर्ता अपने – आप को राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार समझकर कार्य करे तथा रालोसपा को गाँव – गाँव तक पंहुचाने   का कार्य करे एवं 5 अप्रैल को हजारों की संख्या में गांघी मैदान पटना पहुचकर रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के हाथो को मजबूत कर 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में व्यभिचारी, अत्याचारी, महादलित विरोधी नितिश  कुमार को उखाड़ फेके और रालोसपा नेतृत्ववाली राजग गठबंधन को जिताकर उपेन्द्र कुशवाहा को बिहार की कुर्सी पर बैठाने का कार्य  करेगे | जिलाध्यक्ष राजीव जोशी के नेतृत्व में आठसदस्यीय समिति का  जिलास्तर पर गठन किया गया | युवा प्रदेश रालोसपा महासचिव रविशंकर उर्फ़ पिंटू मेहता, अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के  महासचिव इफ़्तेख़ार आलम, विवि अध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा, किसान प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष रविलाल दास, अतिपिछड़ा जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर मंडल, दलित प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राम तैयारी समिति के सदस्य बनाये गये | जिलाध्यक्ष श्री जोशी ने कहा की तैयारी के सदस्य जिला के प्रभारी प्रदेश सचिव  अरविन्द कुशवहा के साथ दिनाक 17 मार्च को बिहारीगंज 18 को उदाकिशुनगंज 20 मार्च को गम्हरिया 21 मार्च को घैलाढ़ 22 मार्च को शंकरपुर 25 मार्च को सिंहेश्वर 28 - 29 मार्च को आलमनगर, चौसा, पुरेनी, कुमारखण्ड 30 मार्च मधेपुरा 1, 2, 3 अप्रैल निधारित की गई | बैठक में पवन भगत, चंदन मंडल, अरविन्द यादव, डॉ बिन्देश्वरी मेहता, पिंटू भगत, जे पी राय, इस्तियाक आलम, शंभू राय, नेपाली मंडल, विनय सिंह, मुकेश सिंह, सीताराम साह, आदि मौजूद थे |                  

  


Post Bottom Ad

Pages