सिंहेश्वर महोत्सव में दिखा सितारों का करिश्मा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

11 मार्च 2015

सिंहेश्वर महोत्सव में दिखा सितारों का करिश्मा

 पर्यटन विभाग के द्वारा आयोजित सिंहेश्वर महोत्सव के दूसरे दिन इंडियन आईडल दीपाली सहाय, अभिषेक, कुमार देवेश उवं मनीषा की टोली ने आकर्षक गीत संगीत की धुन पर शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मुग्ध कर दिया। इस दौरान लोगों की खचाखच भीड़ रही। उद्घोषक राज सहाय ने जिस चुटीले अंदाज से मंच संचालन किया कि कार्यक्रम के दौरान लोग लगातार हंसते रहे। बारी-बारी नृत्य, गीत और संगीत की त्रिवेणी बहती रही। गणेश वन्दना से शुरू हुई कार्यक्रम में सत्यम शिवम सुन्दरम, ओम मेरे सोना जैसे हर दिल अजीज गीत व नृत्य को सुनकर बूढ़े के अलावा बच्चे भी थिरक उठे। दिपाली सहाय के उपरोक्त प्रस्तुति के बाद अभिषेक ने धमाल कर दिया। दर्शकों के बीच जाकर उन्होंने अपने प्रस्तुति को नया अंदाज दिया। इसी प्रकार मनीषा की प्रस्तुति में भी अलग ही अंदाज दिखा। आधुनिक और पुराने गीतों को उन्होंने जिस अंदाज से पेश किया वह काबिले तारीफ था और दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। पनिया के जहाज पर, जयजय शिवशंकर की गीत भी खूब सराहे गये।
रात 10 बजे तक जारी इस कार्यक्रम के प्रस्तुति के दौरान नृत्य के भी कई रूप देखने को मिले। आधुनिक और पाश्चात्य शैली की नृत्यों ने भी खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने प्रशासनिक सुव्यवस्था की खूब प्रशंसा की। चप्पे चप्पे पर तैनात पुलिस बल के कारण महिलाओं की संख्या दर्शकों में सर्वाधिक रही। जिलाधिकारी गोपाल मीणा, एसपी आशिष भारती, अनुमंडलाधिकारी बिमल कुमार सिंह आदि सभी पदाधिकारी ने भी दर्शकों के साथ खूब लुत्फ उठाए।

Post Bottom Ad

Pages