जितेन्द्र पब्लिक स्कूल ने मनाया चतुर्थ स्थापना दिवस - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

22 अप्रैल 2015

जितेन्द्र पब्लिक स्कूल ने मनाया चतुर्थ स्थापना दिवस

जितेन्द्र पब्लिक स्कूल का चतुर्थ स्थापना दिवस सोमवार को नगर भवन में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंडल विवि के पूर्व कुलसचिव सचिन्द्र महतो,डा. भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी व डा. अरूण कुमार ने किया। मौके पर ओलंपियाड के सफल छात्र-छात्राओं को अति ,विशिष्ठ,रजत एवं कास्यं पदक से सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक अमरेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि बच्चों के चहूंमुखी विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि अल्प समय में ही विद्यालय के बच्चे शिक्षा से लेकर अन्य सामाजिक कार्य में भी बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे विश्वास रखें हमलोग हरहाल में शिक्षा के उच्च कोटि बच्चे को प्रदान करेंगे। कार्यक्रम का आगाज स्वागत गीत से हुआ। कार्यक्रम में गणेश वंदना, लोकनृत्य,राजस्थानी नृत्य,डांडिया एवं नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम में रीति कृष्णा,मनीषा,रीया,काजल,सुप्रिया,अंकुश,संजना,शुभांगी,हेनम,सुरभि,शिवम्, परिधी,शाहजहां,प्रगति,प्रतियुष,सार्थक,अभिषेक,नयनशी,आशीष,अंजली,मयंक,हर्षराज,सपना,अनुश्री,नयन ,रीया,जिया,खुशी,साक्षी,भानूप्रिया,दीपशिखा,प्रिती ,लिजा,पल्लवी ने क्रमश: बेजतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या रैना शबनम,प्रदीप,डी के झा,रसना,रीतू,वर्जिता,माला कुमारी, रसना, चैताली,
श्रीजना,ज्योतिष्णा, नृत्य निदेशक वाका,संगीत निर्देशक राजीव,तबला वादक आशीष,नाटक निर्देशक सुनीत साना एवं शनीउल्लाह ने अपना सहयोग दिया।

Post Bottom Ad

Pages