मंगलवार को एनएच-107 चकला चौक, भान स्थित हॉली कोर्स स्कूल में 11वा स्थापना दिवस समारोह धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी गोपाल मीणा एवं उनकी पत्नी आशालता मीणा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों की ओर से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम गोपाल मीणा ने कहा कि यह विद्यालय शहर का बेहतरीन विद्यालय है। मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए सदर एसडीओ विमल कुमार सिंह ने कहा कि उर्जावान एवं ओजस्वी दंपति गजेन्द्र कुमार एवं वेदना कुमारी ने इस स्कूल का सथापना कर मधेपुरा में नये शैक्षणिक युग का सूत्रपात किया है। विद्यालय सोसायटी के अध्यक्ष डा. एके मंडल ने कहा कि इस दंपति ने खून व पसीने से इस विद्यालय को सींचा है जिसका प्रमाण आपके सामने है। लेखक डा. बीएन यादव मधेपुरी को विद्यालय के निदेशक डा. अशोक कुमार की ओर से मोमेंटो एवं शाल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उप- प्राचार्य सुरेश कुमार वर्मा ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण दिया। मौके पर विद्यालय के छात्रों की ओर से मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर विद्यालय गीत, सरस्वती वंदना के अलावे लोक नृत्य, भक्ति भाव नृत्य, राजस्थानी नृत्य, प्रहसन आदि की दर्जनों मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर श्रीमि राज की ओर से लता मंगेश्वर के गाये गीत सत्यम शिवम सुन्दरम को सराहा गया। साथ ही 10वीं कक्षा की छात्रा कविता सोनी का राजस्थानी नृत्य सराहा गया। शशाक शुभम एवं सोनालिका सुमन के संयुक्त संचालन में चले कार्यक्त्रम में राज लक्ष्मी, साक्षी श्री, साक्षी प्रिया, प्रणय राज, पल्लवी, शुभागी, कशीस, श्रेयसी, तेजस्व, श्रुति, आस्था, प्राची, मुस्कान, रेणु, शिवागी, तेजस्विता, सीता मधुकर, एलिक्स यदुवंशी, अनिशेष, श्वेत, प्रधी यादव सहित दर्जनों बच्चों ने सभी विधाओं में मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर डीईओ बद्रीनारायण मंडल, सदर डीएसपी कैलाश प्रसाद, कार्यक्रम पदाधिकारी विश्वनाथ साह, डा. पी. टूटी, डा. सरोज सिंह, डा. रणधीर राणा, डा. रवि रंजन, डा. आलोक निरंजन, सिंडीकेट सदस्य डा. अजय कुमार, कुलपति के पीए एसएन यादव, विद्यालय के सचिव गजेन्द्र कुमार, प्रदीप हाजरा, आशा झा, हेमंत सिंह, अरविंद कुमार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित हुए।