किरण पब्लिक स्कूल बनेगा कोसी को मॉडल - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

24 अप्रैल 2015

किरण पब्लिक स्कूल बनेगा कोसी को मॉडल

किरण पब्लिक स्कूल का नौवां स्थापना दिवस गुरुवार को विद्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल विवि के पूर्व कुलपति व पूर्व सासद डॉ. रमेन्द्र कुमार यादव रवि ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि जिस सपना के साथ विद्यालय की स्थापना स्व. जयप्रकाश ने किया था और वह फलीभूत हो रहा है। विद्यालय कोसी प्रमंडल का बेहतरीन शिक्षण केन्द्र के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से कहा कि ऐसी शिक्षण व्यवस्था करें ताकि बच्चों यहा पढ़कर गर्व महसूस हो। अतिथि मंडल विवि के पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ. भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी ने कहा कि खुशी है कि यह विद्यालय यहा के बच्चों को उच्च कोटि का शिक्षा प्रदान कर रहा है। जिस तरह संख्या नौ अपने आप में पूरिपूर्ण है। उसी तरह यह विद्यालय अपने नौवें वर्ष मेंऔर अधिक उचाई को छूएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो. आरकेपी रमण ने कहा कि शिक्षा में उच्च तकनीक का इस्तेमाल होनी चाहिए। कार्यक्रम के आरंभ में स्वागतगान व सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। बच्चों ने प्रस्तुत किया विज्ञान प्रदर्शनी स्थापना समारोह में बच्चों ने भौतिकी, रसायन व जन्तु विज्ञान से जुड़ी प्रायोगिक प्रर्दशनी का प्रर्दशन किया। कार्यक्रम को देख उपस्थित अभिभावकों ने भी खुशी व्यक्त किया है। सभी ने माना कि इस तरह के कार्यक्रम से ही बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि पैदा करता हैं।  विद्यालय प्रबंधन ने दिलाया गुणवत्ता का भरोसा विद्यालय के प्रबंध निदेशक अमन प्रकाश ने कहा कि संस्थापक का सपना था कि कम शुल्क में इस इलाके के बच्चों का गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। ताकि मेधावी बच्चे अच्छी शिक्षा से वंचित नहीं रह सके। उन्होंने अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।  बच्चों को किया गया पुरस्कृत समारोह में विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार वर्ग पांच के छात्र करण किशोर को मिला। इसके अलावा अन्य तीन सर्वश्रेष्ठ बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा सीबीएसई एवं वन मंत्रालय द्वारा आयोजित ग्रीन ओलंपियाड में सफल छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक किरण प्रकाश ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य किशोर कुमार
ठाकुर ने किया।

Post Bottom Ad

Pages