मुआवजे को लेकर सडक़ जाम - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

29 अप्रैल 2015

मुआवजे को लेकर सडक़ जाम

चक्रवातीय तूफान से प्रभावित इलाकों के आक्रोशित लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर मुरलीगंज प्रखंड के भतखोरा बाजार एन.एच.-107 को जाम कर जिला प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. मिली जानकारी के अनुसार जाम कर रहे लोगों का आक्रोश इस बात को लेकर था कि मुरलीगंज प्रखंड के जीतापुर, भतखोरा, गम्हरिया, बेलो-चामगढ़, भीताटोला, बरियाही, रामसिंह टोला आदि इलाकों के तबाह व बर्बाद हुए लोगों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है और सूची में भी नाम नहीं जुड़ा है. इसी बात से आक्रोशित होकर लोग आज सहरसा-पुर्णियां मुख्य मार्ग जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे थे. पीड़ितों का आरोप है कि इलाके में सूची में नाम जोड़ने के नाम पर कर्मचारियों के द्वारा  रूपये की  मांग की जाती है. कई पीडितों का कहना था कि आज तक हम लोगों को प्लास्टिक तक नहीं मिला है, जिसके कारण सोमवार को आयी आंधी और बारिश में हम परिवार समेत भींगते रहे हैं. सड़क जाम का नेतृत भाकपा के प्रदेश नेता प्रमोद प्रभाकर, अंचल मंत्री रमण कुमार, राजद नेता मो. इरफ़ान आदि ने किया. नेताओं ने कहा कि जब तक प्रशासन इन पीड़ितों की माली हालत पर ध्यान नही देगा तब तक क्षेत्र में आंदोलन जारी रहेगा. इस बाबत मुरलीगंज बीडीओ ने बताया की अगर ऐसी शिकायत है तो जाँच कर कार्यवाही होगी और जल्द पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा.

Post Bottom Ad

Pages