भूकंप व तूफान से आई तबाही को लेकर नगरपरिषद की विशेष बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में सर्वप्रथम सभी पार्षद ने मारे गये सभी लोगों के आत्मा की शाति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक की अध्यक्षता करते विशाल कुमार बब्लू ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में मधेपुरा नगरपरिषद भी सहायता के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आपदा की तैयारी में नगरपरिषद भी शामिल होना चाहता है। उन्होंने कहा कि सभी वार्ड पार्षद की माग है कि तूफान व भूकंप से शहर में भी काफी नुकसान हुआ है। इसका सही आकलन तभी संभव है जब वार्ड पार्षद को भी शामिल किया जाए। बैठक में निर्णय हुआ कि नागरिक सुविधा को दुरूस्त करने के लिए प्रत्येक वार्ड में वार्ड समिति का गठन हो। बैठक में निर्णय हुआ कि राज्य सरकार द्वारा सभी 15 महिला वार्ड पार्षद को मिल रही लैपटॉप के बाद शेष सभी पुरूष वार्ड पार्षद को नगरपरिषद लैपटॉप प्रदान करेगी। इस निर्णय से सभी महिला वार्ड पार्षद ने इसे पुरूष मानसिकता करार दिया। बैठक में निर्णय हुआ कि अस्वीकृत सभी तरह के सामाजिक सुरक्षा पेंशन का निष्पादन हरहाल में जल्द होनी चाहिए। वहीं भारत स्वच्छता अभियान के तहत सभी वार्ड में दो-दो चापाकल को लगाने के लिए विकास मित्र अपनी कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाए। बैठक में उपस्थित नगरपरिषद के कार्यपालक पदाधिकारी लखेन्द्र पासवान ने कहा कि होल्डिंग टैक्स के लिए सभी वार्ड पार्षद का अपने-अपने वार्ड में शिविर लगाए। इसपर सभी ने अपनी सहमति जताई। उन्होंने कहा कि बैठक में लिए गये सभी निर्णय का निश्चित समय पर अनुपालन किया जाएगा लेकिन सभी का ससमय सहयोग जरूरी है। वहीं सिटी मैनेजर मुकेश कुमार ने भूकंप सहायता के मानक के बारे में पार्षद को जानकारी दी। बैठक में पार्षद अनिता श्रीवास्तव, निर्मला देवी, रविशकर, दुखा महतो, ध्यानी यादव, मुकेश कुमार मुन्ना, दिनेश ऋषिदेव, मुकेश कुमार, विनिता भारती, डा अभिलाषा, मनोरमा देवी, नुजहत प्रवीण, मीरा देवी, रेशमा प्रवीण, रीता देवी आदि उपस्थित रहे।