एक बार फिर हिला मधेपुरा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

12 मई 2015

एक बार फिर हिला मधेपुरा

12/05/15, एकबार फिर मंगलवार को आए भूकंप के जोरदार झटके से जिले भर में लोग दिन भर दहशत में रहे। जिले में भूकंप के करीब छह झटके महसूस किए गए। पहला झटका दिन के 12 बजकर 35 मिनट पर आया। भूकंप के दौरान तीन लोगों की मौत जिले भर में हो गई। जानकारी के अनुसार कुमारखंड प्रखंड के यदुवापट्टी गांव में घर गिरने से 62 वर्षीय डोमी यादव की मौत दबकर हो गई। वहीं शहर वार्ड न.21 में रहने वाली 72 वर्षीय पूर्व स्कूल निरीक्षिका सावित्री देवी की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हो गई। वहीं ग्वालपाड़ा प्रखंड के शाहपुर पंचायत के दुधैली मुसहरी के 64 वर्षीय जगदेव ऋषिदेव की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गया। वहीं तीन लोगों के जख्मी होने की सूचना है। 25 अप्रैल को आए भूकंप के
सदमे से अभी तक लोग निकले भी नहीं पाए थे कि मंगलवार को आए भूकंप के झटके ने एक बार फिर लोगों को हिला कर रख  दिया। दिन के 12 बजकर 35 मिनट जैसे ही भूकंप का पहला जोरदार झटका आया लोग अपने घरों एवं दुकान से निकल कर सड़क पर आ गए। लोगों के चेहरे पर भूकंप का भय साफ नजर आ रहा था। रह रह कर आए झटके की वजह से लोगों में दिन भर दहशत बनी रही।

Post Bottom Ad

Pages