छात्र-छात्राओं ने किया मधुबनी पेंटिंग का प्रदर्शन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

11 मई 2015

छात्र-छात्राओं ने किया मधुबनी पेंटिंग का प्रदर्शन


11/05/15 स्थानीय टीपी कालेज में बीएड के छात्र-छात्राओं के द्वारा बनायी गई मधुबनी पेंटिंग के चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. एचएलएस जौहरी ने करते हुए कहा कि कला से सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। उन्होंने प्रदर्शनी के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया। शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शुक्ल ने कहा कि चित्रकला छात्रों में विकास एवं सौन्दर्यात्मक मूल्य एवं दृष्टिकोण विकसित करता है। इस दौरान डॉ. परमानंद यादव एवं डॉ. एचएन यादव ने भी अपने विचार किए और कलाकारों को प्रोत्साहित किया।
प्रदर्शनी में स्वर्ण मणि, केशिका, अनिल, सुजीत और विनीता के बनाए पेंटिंग की खूब प्रशंसा हुई। इस मौके पर मधुबनी चित्रकला प्रशिक्षिका श्वेता, विनीता राज, रानी, विनीत कुमार आदि भी उपस्थित रहे।

Post Bottom Ad

Pages