राजद ने निकाला मोटर साइकिल जुलूस - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 मई 2015

राजद ने निकाला मोटर साइकिल जुलूस

सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को राजद से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने से उत्साहित राजद कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विधायक प्रो. चंद्रशेखर के नेतृत्व में मोटर साइकिल जुलूस निकाला। शहर भ्रमण के दौरान राजद कार्यकर्ता पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद के समर्थन एवं पप्पू यादव के विरोध में नारेबाजी करते रहे। नारे के माध्यम से राजद कार्यकर्ता सांसद से इस्तीफा देकर दोबारा से चुनाव लड़ने और जीतकर दिखाने को कह रहे थे।
इससे पहले विभिन्न प्रखंडों से मोटर साइकिल पर सवार कार्यकर्ता कॉलेज चौक के पास जमा हुए। इसके बाद जुलूस निकाला गया। जुलूस भूपेन्द्र नारायण मंडल चौक, सुभाष चौक, शहीद सदानंद चौक, कर्पूरी चौक, स्टेशन चौक होते हुए पश्चिमी बाय पास के रास्ते बीपी मंडल नगर भवन पहुंची और युवा समागम में शामिल हुए। विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि पप्पू यादव के निष्कासन से कार्यकर्ताओं में खुशी है। क्योंकि उनकी वजह से पार्टी की छवि खराब हो रही थी। वो दल में रहकर दल विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।

Post Bottom Ad

Pages