नगर परिषद ने दिया सफल अभ्यर्थियों नियोजन पत्र - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 मई 2015

नगर परिषद ने दिया सफल अभ्यर्थियों नियोजन पत्र


09/05/15 नगरपरिषद मे बुधवार को उच्च माध्यमिक व माध्यमिक के सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। नियोजन पत्र का वितरण नप सभापति डा. विशाल कुमार बबलू, कार्यपालक पदाधिकारी लखिन्द्र पासवान, शिक्षा विभाग के डीपीओ लेखा हरि झा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सभापति ने बताया कि उच्च माध्यमिक शिक्षक कोटि के तहत अंग्रेजी विषय में आलोक कुमार, लेखा शास्त्र में इंद्रजीत भगत व संजीव कुमार राय, माध्यमिक शिक्षक कोटि में उर्दू विषय में मो. नियाज अहमद व विज्ञान में गुड्डू कुमार को नियोजन पत्र दिया गया। इस मौके पर वार्ड पार्षद ध्यानी यादव, सिटी मैनेजर मुकेश कुमार भी मौजूद थे।

Post Bottom Ad

Pages