बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक- शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ की जिला शाखा ने एक दिन का उपवास कर प्राप्त राशि को भूकंप पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजने का निर्णय लिया है। संघ के प्रवक्ता संजीव कुमार ने बताया है कि जिलाध्यक्ष अर्जून कुमार की अध्यक्षता में बैठक कर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि चूंकि वित्त रहित माध्यमिक शिक्षाकर्मियों को कोई वेतन नहीं मिलता है इसलिए हमलोग पहले एक दिन का उपवास करेंगे और भोजनादि की राशि बचाकर उसे इस नेक काम के लिए जमा कर राहत कोष में भेजेंगे। वाचस्पति मिश्र ने बताया कि संघ की बैठक में नन्दकिशोर यादव, सुभाष चन्द्र, अशोक कुमार, मणिभूषण सिंह, शशि शेखर, दिलीप कुमार सहित अन्य शिक्षक नेता उपस्थित थे।