जिला निषाद कार्यकर्ता सम्मेलन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

4 मई 2015

जिला निषाद कार्यकर्ता सम्मेलन

निषाद के सभी उपजातियों को अनुसुजित जाति का दर्जा मिले, जल और जाल पर पुस्तेनी हक मिले, राजनीती सत्ता में भागेदारी हो इन्ही मुद्दों को लेकर वेद व्यास महाविघालय परिसर में जिला निषाद कार्यकर्ता सम्मेलन जिला निषाद संघ के द्वारा आयोजित की गई | समारोह में मुख्य अतिथि लाल बाबु साहनी, अमरनाथ चन्द्रवंशी, एवं डॉ० रामचंद्र प्रसाद मंडल के अध्यता में आयोजित समारोह में मछुआरा संध के प्रदेश सचिव लालबाबू साहनी  ने कहा वर्षों से अतिपिछडो की हकमारी की जा रही है लेकिन अब समय आ गया है की हम एक जुट हो आर- पार की लड़ाई लड़े | प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ चन्द्रवंशी ने कहा जल और जाल पर हमारा पुस्तेनी हक और आधिकर है | निषाद सम्मेलन का अध्यक्षता क्र रहे बिहार प्रदेश कॉग्रेस के महामंत्री प्रो० रामचंद्र प्रसाद मंडल ने कहा वोट के ठीकेदार केवट, मल्लाह, गंगोता, विन्द समेत एक दर्जन उपजातियो में एकता नही होने देना, संगठन हमारा राजनैतिक हथियार है इस हथियार के बिना सत्ता और समजिक न्याय की बात बैमानी है | इस अवसर प्र शंभु सिंह निषाद, सिकन्दर निषाद, प्रभु सिंह, दिनेश सहनी, मदन मुखिया, प्रभु मुखिया, उत्तम मुखिया, टूनटून मिखिया, आदि ने भी सभा को सबोधित किया |             

Post Bottom Ad

Pages