पटना में आयोजित प्रदेश सम्मेलन को लेकर ग्रामीण स्वास्थ सेवा समिति की बैठक रविवार को मधेपुरा कालेज में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सा संघ का पूरे प्रदेश का बहुत बड़ा संगठन है। जो पूरे राज्य में ग्रामीण चिकित्सा के हित के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक अब गर्व के साथ कार्य करे। क्योंकि हमलोग चिकित्सक ही नहीं बल्कि समाजसेवी भी हैं। उन्होंने इस माह पटना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सम्मेलन में जिला से सैकड़ों की संख्या में पहुंचने की बात कही। उन्होंने कहा कि
यह सम्मेलन की सफलता हमारे आगामी भविष्य को तय करेगा।
जिला सचिव विजय गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक प्रखंड अध्यक्ष
अपने-अपने प्रखंड मे ंसदस्यता अभियान चलाए। जिला प्रवक्ता
दशरथ साह ने कहा कि जितना हमारा संगठन मजबुंत होगा
हमलोग उतने ही मजबूती के साथ कार्य कर सकेंगे। इस मौके पर
गजेन्द्र मुखिया,मंगल मेहता, मीडिया प्रभारी प्रभात
रंजन,शैलेन्द्र कुमार,शुभूशरण दास,रामनारायण वर्मा,विजय
कुमार साह आदि मौजूद थे।








