शोभा यात्रा के साथ शुरू हो गया श्रीमदभागवत कथा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

29 मई 2015

शोभा यात्रा के साथ शुरू हो गया श्रीमदभागवत कथा

29/05/15 दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुक्रवार को कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हो गया। सुबह स्टेडियम मैदान से कलश शोभा यात्रा निकाली गई। 11 सौ श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर बस स्टैंड, कालेज चौक, सुभाष चौक, कर्पूरी चौक, पूर्वी बाइपास रोड होते हुए करीब साढ़े पांच किमी की दूरी कर स्टेडियम मैदान पहुंची। कलश यात्रा में स्वामी यादवेन्द्रानन्द, स्वामी धनन्जयानंद, स्वामी सुकर्मानन्द, साध्वी समीक्षा भारती, स्वामी रघुनन्दनानंद, साध्वी प्रसन्ना भारती सहित शहर के दर्जनों
गणमान्य लोग कलश यात्रा के साथ चल रहे थे। धूप व गर्मी को देखते हुए कलश यात्रा में शामिल लोगों के लिए जगह- जगह ग्लूकोज पानी की व्यवस्था की गई थी। सुधीर सुल्तानियां, सुनील सुल्तानियां, ललन शर्मा, मिडिया प्रभारी तरूण कुमार, व्यापार संघ के अध्यक्ष योगेन्द्र प्राणसुखका, सचिव रविन्द्र यादव आदि के साथ आगे-आगे भक्तजनों की टोली चल रहे थे। आशुतोष महाराज के शिष्यों द्वारा शाम से श्री मद्भागवत कथा वाचन शुरू हुआ। इसमें श्रीमद् भागवत में आए विभिन्न प्रसंगों के आध्यात्मिक मूल्यों की विवेचना तथा धर्म के गूढ़ रहस्यों को सरल अर्थो में बताया गया। कथा ज्ञान यज्ञ छह जून शाम पांच बजे से रात्रि नौ बजे तक चलेगा। कथा सुनने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में पुरुष व महिला श्रद्धालुओं की टोली आ रही है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा इंतजाम किया गया है।

Post Bottom Ad

Pages