29/05/15 समाजवादी चिंतक भूपेन्द्र नारायण मंडल के नाम पर मधेपुरा में विश्वविद्यालय बना, किंतु विवि प्रशासन उन्हें एक बार भूल गया। भूपेंद्र बाबू की पुण्यतिथि पर समारोह का आयोजन तो दूर विवि परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित करने तक की जहमत नहीं उठाई गई। प्रतिमा की साफ-सफाई तक नहीं की गई। शुक्रवार को उनकी प्रतिमा पर धूल की परत जमी हुई थी। प्रतिमा स्थल के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ था। विवि प्रशासन के इस उपेक्षापूर्ण रवैये पर जिले के बुद्धिजीवियों ने नाराजगी जताई है। भूपेंद्र नारायण मंडल विचार मंच के अध्यक्ष प्रो. श्यामल किशोर यादव, सचिव डा. आलोक कुमार के अलावा प्रो. सच्चिदानंद यादव, दिनेश प्रसाद यादव, डॉ. नीरज कुमार, प्रभात कृष्ण यादव, सुशील कुमार, अरविंद कुमार, मु.असलम, मु. शौकत, आनंद कुमार, सिंडीकेट सदस्य डा. परमानंद यादव, प्रो. सत्यजीत यादव, डा. अजय कुमार, डॉ. जवाहर पासवान, जदयू अध्यक्ष सियाराम यादव, आभाष आनंद झा, परमेश्वरी प्रसाद यादव, अमरेन्द्र कुमार यादव, छात्र नेता राहुल कुमार यादव, हर्षवर्द्धन सिंह राठौर, आनंद कुमार ने विवि प्रशासन के इस रवैये की तीखा निंदा की। ज्ञात हो कि समाजवादी चिंतक भूपेन्द्र नारायण मंडल के नाम पर 1992 में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने मधेपुरा में विश्वविद्यालय की स्थापना की थी।