अपराध की योजना बनाते दो धराए - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

22 मई 2015

अपराध की योजना बनाते दो धराए

सदर थाना क्षेत्र के भान टेकठी उच्च विद्यालय मैदान में बुधवार की रात अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाते हुए दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल् व दो जिंदा कारतूस व दो मोबाइल बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आधे दर्जन अपराधी साहूगढ़ में अपराधिक वारदात की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सदर
थानाध्यक्ष मनीष कुमार को कमांडो दस्ते के साथ वहां भेजा गया। थानाध्यक्ष के पहुंचते ही अपराधी भागने लगे। पुलिस टीम ने खदेड़ कर दो अपराधियों को पकड़ लिया। पकड़ा गया अपराधी साहुगढ़ दिवानी टोला का मुन्ना कुमार एवं घैलाढ़ थाना के महुआ गांव का संजय यादव है। भागने वाले अन्य अपराधियों में मोरकाही का सुनील यादव एवं भरत यादव व अन्य थे। जल्द ही अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर
लिया जाएगा। एसपी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लूट की घटना में वृद्धि हुई है। इस पर रोक लगाने के लिए थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में कमांडो दस्ता बनाया गया है। कमांडो दस्ता में विपिन कुमार, उदय कुमार, राजेन्द्र कुमार यादव, अभिमन्यू उरांव, मोईन व अशोक शामिल हैं।

Post Bottom Ad

Pages