
31/05/15 स्थानीय पार्वती विज्ञान कालेज के एनसीसी एवं एनएसएस के स्वयं सेवकों एवं कैडेटों ने रविवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरुकता रैली निकाली। कैडेटों एवं स्वयं सेवकों को एनसीसी पदाधिकारी डा. अजय कुमार एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डा. अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया। रैली शहर के मुख्य मार्ग होकर नारे लगाते और बैनर प्रदर्शित कर तम्बाकू सेवन से होने वाली बीमारियों के संबंध में बताया। दुकानदारों को तम्बाकू निर्मित वस्तुओं की बिक्री नहीं करने को कहा। युवाओं को तम्बाकू सेवन से हो रही जानलेवा कैंसर एवं अन्य रोगों के बारे में भी बताया गया। बाद में महाविद्यालय में एक सेमिनार भी आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य डा. संदीप सिन्हा ने तम्बाकू सेवन से हो रही बीमारियों के बारे में बताते हुए युवा वर्ग से आह्वान किया कि वे सिगरेट गुटका आदि से
परहेज करें। रैली में सोनी राज, विभा, कार्तिक, सौरभ, सूरज, रंधीर, रणवीर, मनीष, कुंदन, अजय, दीपक, हरेराम, शहनवाज आदि छात्रों ने हिस्सा लिया।








