नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गया जेल - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

5 मई 2015

नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गया जेल

05/05/15 कुमारखंड थाना के भतनी ओपी अन्तर्गत बरहकुरवा गाव में सोमवार की रात नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के
हवाले कर दिया। आरोपी युवक मो. आफताब (26) है। किशोरी रात में घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर वह घर में घुस गया और जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस बीच लड़की के चिल्लाने की आवाज से ग्रामीण जाग गए। आफताब की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी गयी। भतनी ओपी अध्यक्ष जटाशकर खा मौके पर पहुंचे और आरोपी को थाने ले आए। पीड़िता के बयान पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि त्वरित गति से मामले का अनुसंधान पूरा कर आरोपी युवक को सजा दिलायी जाएगी।

Post Bottom Ad

Pages