सफारी हुई दुर्घटनाग्रस्त तीन जख्मी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

5 मई 2015

सफारी हुई दुर्घटनाग्रस्त तीन जख्मी

मधेपुरा-पूर्णिया मुख्य सड़क पर सोमवार को मुरलीगंज प्रखंड के पड़वा नवटोल चौक के समीप सफारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर गड्ढे में गिर गयी। दुर्घटना में एक वृद्धा सहित दो व्यक्ति जख्मी हो गए। सफारी मुरलीगंज से मधेपुरा जा रही थी। पड़वा नवटोल के समीप टायर फटने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। गाड़ी किसकी है इसका पता नहीं चल पाया है। जख्मी पूर्णिया के जानकीनगर के रहने वाले बताए जाते हैं। गौरतलब हैं कि आये दिन ऐसी घटना अपने शहर और उसके आसपास हो रही हैं.

Post Bottom Ad

Pages