अपनी मांग को लेकर नियोजित शिक्षको ने किया प्रदर्शन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

4 मई 2015

अपनी मांग को लेकर नियोजित शिक्षको ने किया प्रदर्शन

वेतनमान की मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों ने सोमवार को शहर भर में आक्रोश रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। रैली का आह्वान नियोजित शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदीप कुमार पप्पू के द्वारा किया गया था। रैली के दौरान शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की तानाशाही रवैया के कारण राज्य में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो रही है। पूरे राज्य में शैक्षणिक कार्य ठप है उन्होंने इसके लिए सत्तारूढ़ व विपक्षी दल पर शिक्षकों के आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाया। जिला सचिव भुवन कुमार ने कहा कि बच्चों को समाज के मुख्य धारा में लाने में शिक्षक दिन रात एक किए है। लेकिन सरकार नियोजित शिक्षकों के सौतेला व्यवहार कर रही है। नियोजित शिक्षकों को आंदोलन तेज करना होगा। रैली में जय कुमार ज्वाला, सरोज पोद्दार, शिवेन्द्र कुमार, विजय कुमार, संजय कुमार, मो. सजाबुल, जय राम, कुंजबिहारी सिंह, विजय भगत आदि शामिल रहे।

Post Bottom Ad

Pages