तूफान पीड़ित क्षेत्रों में
सरकारी राहत सामग्री एवं किसानों को हुए फसल मुआवजा की राशि दस दिनों के बाद भी
नितीश उपलब्ध करने में विफल साबित हुआ है | मुक्त बाते केंद्रीय मानव संसाधन विकास
राज्यमंत्री सह रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने बिहारीगंज एवं
मुरलीगंज के विभिन्न गाँवो का दौरा करने के बाद बिहारीगंज स्थित पार्टी के
कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की 21 अप्रैल को मधेपुरा एवं पूर्णिया जिले में
चक्रवर्ती तूफान से हजारों लोगों का मकान
गिर गए, लाखो रु० की मक्का फसल बर्बाद हो गई, जिसके बाद केन्द्र से मंत्री श्री
प्रधानमंत्री जी के आदेश पर तूफानी दौड़ा के पश्चात राज्य सरकार को पर्याप्त राशि
दिये और ठीक ढ़ग से सर्वेक्षण कराने की बाद कहे परन्तु दस दिनों का बाद भी सरकार ने
अपने पदाधिकारी से सर्वेक्षण नहीं करा पई और पीडितो के आँसू पोछने तक नितीश नहीं
पहुचे जो दुखद बाते है | इस अवसर पर रालोसपा जिलाध्यक्ष राजीव जोशी ने कहा की
पीड़ित लोगों के साथ स्थानीय प्रसासन द्वारा भेदभाव की जा रही है | सर्वेक्षण कार्य
मुँह देखकर हो रही है | जिस कारण लोगों में गुस्सा है और जगह जगह जाम प्रदर्शन हो
रही है, इन बातों को शीघ्र दूर नही किया गया तो रालोसपा आन्दोलन करेगी | इस अवसर
पर प्रदेश महासचिव मो० इफ्तेखार आलम, विवि अध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा,
जिला अति पिछड़ा अध्यक्ष श्यामसुन्दर मंडल, प्रदेश सचिव अरविंद्र कुशवाहा, अंगद कुशवाहा,
योगेन्द्र कुशवाहा, ग्वालपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष जयकुमार यादव, बिहारीगंज अध्यक्ष पवन
भगत, मुरलीगंज प्रखंड अध्यक्ष सुधीर यादव आदि मौजूद थे |
Post Top Ad
4 मई 2015
Home
Unlabelled
रालोसपा ने किया भूकंप एवं तूफान पीड़ित क्षेत्रों दौड़ा
रालोसपा ने किया भूकंप एवं तूफान पीड़ित क्षेत्रों दौड़ा
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









