बारात गाड़ी पलटने से नौ जख्मी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

6 मई 2015

बारात गाड़ी पलटने से नौ जख्मी


06/05/15 अनुमंडल के बिहारीगंज थाना अंतर्गत मंजौरा बाजार के समीप मंगलवार की देर रात बारात गाड़ी पलटने से नौ व्यक्ति जख्मी हो गए। जख्मी का इलाज पीएचसी में किया गया। घायलों में से एक ही गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है।
जख्मी भागलपुर और मधेपुरा जिले के रहने वाले हैं। चालक के नियंत्रण खो देने के कारण हादसा हुआ। बताया गया कि पूर्णिया जिले के बरहरा थाना क्षेत्र के भित्ता गाव से शादी संपन्न कराकर बारात गाड़ी नवगछिया के लक्षि्मनियां कदवा लौट रही थी। मंजौरा बाजार के समीप गाड़ी पलट गयी। मंजौरा बाजार के विनय जायसवाल, अनिल जायसवाल एवं अन्य लोगों की मदद से जख्मी को अस्पताल पहुंचाया गया। जख्मी में भागलपुर लक्ष्मीनियां कदवा गाव के महेश्वरी मंडल, रघुनंदन मंडल, विकास मंडल, प्रकाश मंडल, पंपू कुमार, शिकारी मंडल, शंकर मंडल, छोटेलाल मंडल और मधेपुरा चौसा स्थित गरैया गाव के शंकर कुमार शामिल हैं। शिकारी मंडल की हालत नाजुक बतायी जा रही है।
-

Post Bottom Ad

Pages