गायक अभिजीत भट्टाचार्य पर परिवा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

7 मई 2015

गायक अभिजीत भट्टाचार्य पर परिवा

07/05/15 हिट एंड रन मामले में सलमान खान को पांच साल कैद की सजा सुनाए जाने के बाद फुटपाथ पर सोने वालों के संबंध में गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने आपत्तिजनक बयान दिया था। उस बयान को आधार बनाते हुए अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा और अधिवक्ता प्रेम कुमार पासवान ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) के कोर्ट में अलग-अलग परिवाद दायर किया है। जूलरी डिजाइनर फराह अली खान को भी आरोपी बनाया गया है। शुक्रवार को अदालत परिवाद पत्र पर सुनवाई करेगी।
परिवाद पत्र में आरोप लगाया है कि बुधवार को न्यायालय द्वारा दोषी ठहराने व सजा दिए जाने के बाद दोनों आरोपियों ने फुटपाथ पर सोने वालों के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। अभिजीत और फराह ने कहा था कि सड़कें कार व कुत्ते के लिए होती हैं। समाचार माध्यमों से जारी उनके बयान ठेस पहुंचाने वाले हैं।

Post Bottom Ad

Pages