वेतनमान को ले आंदोलन तेज करेंगे नियोजित शिक्षक - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

3 मई 2015

वेतनमान को ले आंदोलन तेज करेंगे नियोजित शिक्षक

वेतनमान की मांग को लेकर नियोजित शिक्षक महासंघ ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक महासंघ की आपात बैठक में लिया गया। संघ के जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार ने कहा कि वेतनमान की मांग को लेकर नौ अप्रैल हड़ताल जारी है। किंतु, सरकार इस मुद्दे पर चुप है। बैठक में पांच मई को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय सामूहिक उपवास करने, सात मई को मुंह में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन, आठ मई को थाली पीटकर वेदना प्रदर्शन, नौ मई को जिला मुख्यालय में बिहार सरकार की शवयात्रा निकालने, 11 मई को जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए छ: मई को भिक्षाटन करने का भी निर्णय लिया गया।

Post Bottom Ad

Pages