11/05/15 वेतनमान की मांग को लेकर आंदोलनरत नियोजित शिक्षकों ने सोमवार को राज्यव्यापी जेल भरो अभियान के तहत प्रदर्शन कर अपनी गिरफ्तारी दी। जिले के 736 शिक्षकों ने गिरफ्तारियां दी। हालांकि बाद में सभी शिक्षकों को थाने से छोड़ दिया गया। गिरफ्तारी देने वालों में पप्पू गुट के 465 और पूरण सिंह गुट के 271 शिक्षक शामिल रहे। इससे पहले पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ पूरण सिंह गुट से
जुड़े नियोजित शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष रंधीर कुमार के नेतृत्व में डीएसई कार्यालय से जुलूस निकाला। नगर भ्रमण के बाद सभी लोग मधेपुरा सदर थाना पहुंचे और वहां गिरफ्तारियां दी। रंधीर ने कहा कि राज्य के शिक्षा मंत्री प्रदेश अध्यक्ष के साथ एक ओर वार्ता कर रहे हैं। वहीं वेतनमान कमेटी में नियोजित
शिक्षकों के प्रतिनिधि को शामिल नहीं किया गया है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, ौलेचौरसिया रविंद कुमार, श्रीनिवास, सुभाष, हरेराम, सुबोध पासवान, संजय कुमार सुमन, जिला संयुक्त सचिव इंदुशेखर आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर नियोजित शिक्षक संघ पप्पू गुट के शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में गोशाला मंदिर से जुलूस निकालकर नगर भ्रमण करते हुए समाहरणालय पहुंचे। वहां पर सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए अपनी गिरफ्तारियां दी। गिरफ्तारी देने वालों में अच्छी तादाद में शिक्षिकाएं भी शामिल थीं। जिला सचिव भुवन कुमार ने कहा कि जब तक
सरकार समान वेतनमान की घोषणा नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। गिरफ्तारी देने वालों में जिला उपाध्यक्ष जयकुमार ज्वाला, कुंजबिहारी, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार राम, विजय कुमार, संजय कुमार, संजीव कुमार, इकबाल, रंजन कुमार, चंद्रशेखर चंदू, निशांत, आजाद आदि शामिल रहे।