07/06/15 शहर में परिसदन के समीप 52 लाख रुपये की लागत से पार्क का निर्माण होगा। पार्क अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। निर्माण कार्य शुरु हो चुका है। तीन माह में काम पूरा करने का लक्ष्य है। डेढ़ एकड़ में बननी वाली पार्क में सभी प्रकार की नागरिक सुविधाएं होगी। नगर परिषद के मुख्य पार्षद विशाल कुमार बबलू ने कहा कि शहरवासी लंबे समय से पार्क की मांग कर रहे थे। इसको ध्यान में रखत हुए पार्क निर्माण का निर्णय लिया गया है। पार्क में घूमने व बैठने का स्थान, फुटपाथ, झरना, ग्रासिंग लोन आदि की सुविधा होगी। इसके साथ आधुनिक लाइट की व्यवस्था भी रहेगी ताकि शहरवासी देर शाम तक पार्क में बैठकर मजा ले सकें। फिलहाल प्रवेश शुल्क के विषय पर नगर परिषद के बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
Post Top Ad
7 जून 2015
Home
Unlabelled
52 लाख की राशि से शहर में बन रहा पार्क
52 लाख की राशि से शहर में बन रहा पार्क
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









