बाढ़ सुरक्षा सप्ताह को लेकर कार्यक्रम आयोजित - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

8 जून 2015

बाढ़ सुरक्षा सप्ताह को लेकर कार्यक्रम आयोजित


07/06/15 बाढ़ सुरक्षा सप्ताह 2015 के अवसर पर जिला प्रशासन मधेपुरा के निर्देशन में शिक्षा विभाग के नेत्रत्व में केशव कन्या उच्च विधालय मधेपुरा में क्वीज प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री बद्रीनारायणमंडल, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्वशिक्षा शिवशंकर राय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त जयकृष्ण यादव, कार्यक्रम पदाधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया | जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बाढ़ सुरक्षा सप्ताह मानाने का उदेश्य एवं विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विशेष जानकारी दी कहा की यह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है इन क्षेत्रो में स्कूली  छात्र छात्राओं के बीच उक्त विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिता का आयोजन कर आम जनों का बीच जन जागरूकता फेलन का कार्य किया जा रहा है |मौके पर उपस्थित डीपीओं सर्वशिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी एवं जिला मास्टर ट्रेनर आपदा सह स्काउट प्रसिक्षण आयुक्त ने सम्बोधित किया | कार्यक्रम को सफल बनाने में किशोर कुमार, निक्कू नीरज ने महत्वपूर्ण सहयोग किया | प्रतिभागी के रूप में विभिन्न विधालयो के बच्चो ने हिस्सा लिया | इस अवसर पर शिक्षका शशिप्रभा, रूवी सिंह, गुड्डू कुमार आदि ऊस्थित थे |

Post Bottom Ad

Pages