07/06/15 उत्तर बिहार में गर्मी का कहर जारी है। अब यह जानलेवा साबित होने लगी है। इंसान व जानवर असहज होने लगे हैं। सड़कों पर आवाजाही कम देखी जा रही है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.5 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले चौबीस घंटे के दौरान भी तेज धूप व गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आसमान से आग बरस रही है। लोग बीमार हो रहे हैं। गर्मी से किसानों की फसल चौपट हो रही है। दलहन फसल खासकर मूंग को काफी नुकसान हो रहा है। पानी के अभाव में खेतों में मूंग के पौधे मुरझाने लगा है। किसान पंपसेट से खेतों में पटवन करने को मजबूर हैं। अगर दो- तीन में बारिश नहीं हुई तो दलहन की फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









