01/06/15 बीएन मंडल विश्वविद्यालय अंतर्गत संचलित विभिन्न बीएड संस्थानों में दाखिले के लिए एकीकृत नामांकन परीक्षा आयोजित करने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक शिष्टमंडल प्रभारी कुलसचिव से मिलकर ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर शिष्टमंडल ने आंदोलन करने भी चेतावनी दी। शिष्टमंडल ने बीएड में नामांकन के लिए आयोजित वर्तमान परीक्षा व्यवस्था पर अविलंब रोक लगाने और विवि अंतर्गत तमाम सरकारी व गैर सरकारी बीएड संचालित महाविद्यालयों में नामांकन के लिए एकीकृत नामाकन परीक्षा आयोजित करने की मांग की। कहा गया कि एक वर्ष के बीएड पाठ्यक्रम के लिए विवि प्रशासन ने 40 हजार का शुल्क तय किया था। लेकिन वर्तमान में दो वर्षीय बीएड कोर्स के लिए एक लाख बीस हजार रुपये लेने का निर्णय लिया गया है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। अभाविप के कोसी विभाग संयोजक राहुल कुमार यादव ने कहा कि मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में दो वर्षीय बीएड कोर्स के लिए 67 हजार रुपया शुल्क लिया जा रहा है। फिर यहां एक लाख 20 हजार रुपये क्यों? संगठन ने छात्र हित में शुल्क घटाकर 60 हजार रुपये करने की मांग की। शिष्टमंडल में जिला संयोजक संतोष कुमार राज, नगर मंत्री अभिषेक कुमार, नगर सह मंत्री शशि कुमार यादव, विवि परिसर अध्यक्ष रंजन कुमार, विवि इकाई के उपाघ्यक्ष ईशा असलम, टीपी कालेज इकाई अध्यक्ष नीतीश कुमार शामिल रहे।
Post Top Ad
1 जून 2015
Home
Unlabelled
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सौपा मांग पत्र
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सौपा मांग पत्र
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









