25/06/15 राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने उदाकिशुनगंज अनुमंडल के नेताओं, कार्यकर्ताओं की बैठक उदाकिशुनगंज प्रखंड के मधुबन पंचायत के सामुदायिक विकास भवन में महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन सचिव प्रियंका मेहता की अध्यक्षता में कि. बैठक में रालोसपा के मधेपुरा जिलाध्यक्ष राजीव जोशी ने बताया कि रालोसपा मधेपुरा जिले के बिहारीगंज, मधेपुरा एवं आलमनगर विधानसभा में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है, और पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति की 20 एवं 21 को वैशाली में हुई बैठक में उक्त तीनों विधानसभा सीट पर रालोसपा दावेदारी प्रस्तुत की हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने 25 जुलाई को बिहारीगंज एवं मधेपुरा विधानसभा का सम्मेलन होगा. जिसकी तैयारी में पार्टी के जिला से पंचायत स्तर तक के कार्यकर्ता का गुरुवार से एक जुट होने लगे. पार्टी की सदस्यता अभियान को जोर शोर से चलाने की विमर्श की गई. पार्टी के सभी पंचायत से प्रखंड अध्यक्ष तक को निर्देश दिये कि सात दिनों के भीतर बूथ कमिटी एवं पंचायत अध्यक्ष का गठन कर जिला कार्यालय को सूचित करें. इस मौके पर दीपनारायण तांती को जिला महासचिव एवं आलमनगर विधानसभा के पार्टी प्रभारी बनाये गए, अभिषेक कुमार बंटी को उदाकिशुनगंज प्रखंड अध्यक्ष, वार्ड सदस्य मधुबन पंचायत देवनन्द मुखिया को अतिपिछड़ा प्रखंड अध्यक्ष, डॉ० नागेश्वर मेहता को बिहारीगंज प्रखंड युवा अध्यक्ष, अरविन्द कुमार को उदाकिशुनगंज प्रखंड युवा अध्यक्ष बनाये गए. बैठक में ग्वालपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष जयकुमार यादव, वीर गाँव पंचायत अध्यक्ष विनय कुमार, मुकेश मेहता, श्याम सुन्दर मेहता, विवि छात्र अध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा, संजय कुमार, सहित कई लोग मौजूद थे.
Post Top Ad
26 जून 2015
Home
Unlabelled
रालोसपा कार्यकर्ताओं की बैठक
रालोसपा कार्यकर्ताओं की बैठक
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









