सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन करेगी विश्वविद्यालय - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

6 जून 2015

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन करेगी विश्वविद्यालय

06/06/15 बीएन मंडल विश्वविद्यालय प्रशासन अपने छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए सभी कॉलेजों एवं पीजी विभागों में छात्रों के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन कराने जा रहा है। सभी विधाओं में प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिता होगी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अंतर कॉलेज संगीत प्रतियोगिता का आयोजन विवि स्थित ऑडिटोरियम में किया जाएगा। क्या है कार्यक्रम विवि प्रशासन अपने क्षेत्रान्तर्गत सभी पीजी विभागों, अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों तथा तकनीकी संस्थानों के छात्रों के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। पहले चरण में छात्र अपने संस्थान में और दूसरे चरण में जिला स्तर पर आयोजित अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इन कॉलेजों में होगा प्रतियोगिता
मारवाड़ी कालेज, किशनगंज : 21 जुलाई

अररिया कालेज : 22 जुलाई
डीएस कालेज, कटिहार : 23 जुलाई
पूर्णिया महिला कालेज : 24 जुलाई
बीएसएस कालेज, सुपौल : 25 जुलाई
टीपी कालेज, मधेपुरा : 28 जुलाई
एमएलटी कालेज, सहरसा : 30 जुलाई
'केवल पढ़ाई से ही चतुर्दिक विकास संभव नहीं हो सकता। खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम जरुरी है। इसलिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।'
डॉ. विनोद कुमार
कुलपति
बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा

Post Bottom Ad

Pages