06/06/15 शहर के भिरखी मुहल्ले निवासी संफुल यादव हत्याकांड में चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका के पत्नी के बयान पर सहरसा के आरण विशनपुर निवासी ब्रह्मादेव यादव, पवन कुमार, सलखुआ थाना क्षेत्र के गौसपुर गोढि़यारी निवासी राजेश यादव एवं मधेपुरा के भिरखी निवासी मो. नूर आलम के विरुद्ध प्राथमिकी हुई है। सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है। मृतक संफुल कुमार जमीन खरीद-बिक्री का काम करता था। खरीद बिक्री को लेकर सहयोगी से विवाद होने की वजह से हत्या किए जाने की बातें कही जा रही है। वैसे पुलिस हत्या के कारणों का सही पता लगाने में जुटी हुई है। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Post Top Ad
6 जून 2015
Home
Unlabelled
संफुल यादव हत्याकांड में चार लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
संफुल यादव हत्याकांड में चार लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









