06/06/1 नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित पुर्नजागरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रामनरेश सिंह ने कहा कि देश बदलाव के दौर से गुजर रहा है। देश का प्रत्येक नागरिक देश में सामाजिक, राजनीतिक व वैचारिक स्वतंत्रता के साथ देश को विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठापित होने की चाहत रखता है। इसके लिये आवश्यक है कि देश के युवा सामाजिक, आथिर्क व राजनीतिक रूप से जागरूक बने। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र ने पुन जागरण आंदोलन के लिए महान कर्मयोगी पंडित दीन दयाल उपाध्याय के 100वीं वर्षगांठ को इसलिए चुना कि ताकि देश आजादी के बाद की स्थित और वर्तमान परिस्थिति से तालमेल बैठाते हुए देश के युवा खुद को राष्ट्र के प्रति समर्पित हो सके। उन्होंने युवाओं से कहा मांगने वाली मानसिकता से नहीं बल्कि निर्माण वाली मानसिकता से काम करें। केन्द्र के जिला समन्वयक टीएन सिंह ने कहा कि पुन जागरण कार्यक्रम युवाओं को समाज व देश के प्रति जागृत करने का सबसे बड़ा अभियान है। इसके लिए जिला के सौ गांव में सौ स्वयं सेवक के साथ लोगों को सरकार की योजना के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान में तीन रथ पूरे जिला का भ्रमण करेगी। मौके पर लेखा पाल सत्यनारायण यादव सहित सभी एनवाईसी उपस्थित थे।
Post Top Ad
6 जून 2015
Home
Unlabelled
नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित पुर्नजागरण कार्यक्रम
नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित पुर्नजागरण कार्यक्रम
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









