28/06/15 समाहरणालय गेट से 50 गज की दुरी पर अल्पसंख्यक छात्रावास व स्टार वर्ल्ड किड्स स्कूल के सामने सड़क पर बने गड्ढ़े में पानी का जमावड़ा लगा रहता है. का० बालकिशोर यादव का कहना है की इस रोड से आने जाने वाले व्यक्तयों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. नाला नहीं होने के करण अगल –बगल का पानी भी रोड पर ही जमा होता है. इस सड़क में हर मौमस में पानी जमा रहता है.वर्षा के मौमस में तो मनो सड़क नहीं तालाब हो. उन्होंने यह भी कहा की डीएम व एसपी आवास तक जाने वाली इस सड़क पर आजतक किसी भी पदाधिकारी की नज़र नहीं पड़ी. पानी जमा होने के कारण मुहल्लेवासी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, अल्पसंख्यक छात्रावास का चापाकल का पानी भी रोड पर ही बह कर जमा होता है जिससे रोड जगह जगह टूट गया है. पवन कुमार, बिपिन राम, गुड्डू कुमार सुमन, राणा कुमार यादव, बिजल राम, आशीष राम, शन्नी, अखिलेश यादव इन सबों का कहना है की जिलापदाधिकारी सहित पदाधिकारी को भी कई बार आवेदन दिया गया लेकिन आज तक इस पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया.
Post Top Ad
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









