07/06/15 नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय पुर्न जागरण कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया। अनुग्रह उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामनरेश सिंह ने कहा कि बदलाव संसार का नियम है। इस बदलाव में भारत विश्व गुरु के रूप में उभर रहा है। युवा वर्ग देश निर्माण में सकारात्मक रूप से आगे आएं। पूर्व विधायक संजीव कुमार झा ने कहा कि जिला स्तरीय अभियान के टीम नायकों के प्रशिक्षण के उपरांत हमारे नायक अब गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की योजनाएं बताएं। वहीं नौजवान स्वच्छ भारत अभियान भी लोगों को बताएं। उन्होंने कहा कि हर हाल में इसे देश को निर्मल व स्वच्छ बनाना है। ताकि हम अपनी पुरानी अध्यात्मिक शैली को इस विज्ञान के साथ तालमेल बैठाकर देश को आगे बढ़ा सके। जिला परिषद उपाध्यक्ष अविनाश झा उर्फ मोनू झा ने कहा कि निर्मल भारत बनाने का जिम्मा हम युवाओं पर है। इस अभियान की सफलता में देश का विकास छिपा है। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला युवा समन्वयक टीएन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए आरंभ हुआ अभियान को पहले हमारे प्रशिक्षित युवा पूरे जिले के लोगों को जागृत करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन लेखापाल सत्यनारायण यादव एवं संचालन विरेन्द्र ने किया।
Post Top Ad
7 जून 2015
Home
Unlabelled
सात दिवसीय पुर्न जागरण कार्यक्रम संपन्न
सात दिवसीय पुर्न जागरण कार्यक्रम संपन्न
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









