अस्पताल में नहीं है एंटी रैबीज इंजेक्शन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

3 जून 2015

अस्पताल में नहीं है एंटी रैबीज इंजेक्शन



03/06/15 सदर अस्पताल सहित जिले के अन्य अस्पतालों में पिछले 15 दिनों से रेबीज की सूई नहीं है। सूई लेने के लिए अस्पताल में हर रोज दो दर्जन से अधिक लोग निराश होकर लौट रहे हैं। मरीज बाजार से सूई खरीद लगाने को मजबूर हैं। एंटी रैबीज इंजेक्शन की बाजार में कीमत साढ़े तीन सौ रुपये के करीब है। जो सक्षम हैं वो बाजार से खरीद सूईई लगवा रहे हैं। गरीब लोगों के लिए बाजार से खरीदकर सूई लगवाना संभव नहीं हो रहा है। वो अस्पताल में सूई आने के इंतजार में हैं। यह सिलसिला पिछले पन्द्रह दिनों से जारी है। सूई कबतक आएगी प्रशासन कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ एके वर्मा ने कहा कि सेंट्रल स्टोर में ही सूई खत्म हो गई है। बीएमएसआइएल को सूई उपलब्ध कराने को लेकर पत्र भेजा गया है। पीएचसी में सूई उपलब्ध है। पीएचसी से जिला अस्पताल में सूई मंगाने के लिए पत्र लिखा जा रहा है।
- 

Post Bottom Ad

Pages