मैगी के प्रचार को ले अमिताभ, माधुरी व प्रीती पर एफआइआर, गिरफ्तारी संभव - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

5 जून 2015

मैगी के प्रचार को ले अमिताभ, माधुरी व प्रीती पर एफआइआर, गिरफ्तारी संभव

05/06/15 नेस्ले इंडिया के चर्चित प्रोडक्ट मैगी के प्रचार व उत्पादन को लेकर कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाने में एफआइआर दर्ज कर ली गई। एफआइआर में अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, प्रीति जिंटा, नेस्ले के प्रबंधक मोहन गुप्ता, शबाव आलम व कंपनी के मालिक पर जानबूझ कर प्रोडक्ट को बेचने एवं पैसा कमाने के उद्देश्य से गलत प्रचार-प्रसार कर अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने बीते सोमवार को एक परिवाद दायर कर कहा था कि कई चैनलों व समाचार पत्रों के माध्यम से उसने कंपनी के प्रमुख उत्पाद मैगी का प्रचार देखा व सुना है। आरोपियों ने जानबूझ कर अपने प्रोडक्ट को बेचने एवं पैसा कमाने के उद्देश्य से गलत प्रचार-प्रसार कर परिवादी एवं अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी की। दायर परिवाद पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी वीपी सिंह ने मंगलवार को एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया। इसके आलोक में शुक्रवार को एफआइआर दर्ज कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अब कानून अपना काम करेगा। जरूरत पड़ी तो उनकी गिरफ्तारी भी की जा सकती है।
- 

Post Bottom Ad

Pages