07/06/15 सदर थाना के चकला गांव के लोगों ने शनिवार की रात बाइक पर सवार चार अपराधियों में से एक को खदेड़कर हथियार के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके तीन साथी भागने में सफल रहे। पकड़ा गया अपराधी जागीर चकला का रंजीत कुमार है। रंजीत के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल एवं एक काले रंग की मोटर साइकिल भी बरामद हुआ। इस दौरान रंजीत के एक साथी ने ग्रामीण राम विलास यादव के माथे पर थ्रीनट के बट से प्रहार कर जख्मी कर दिया। उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। चारों अपराधी शनिवार की रात चकला बस्ती से पश्चिम दस बजे रात में सड़क किनारे दो बाइक खड़ी कर अपराध की योजना बना रहे थे। किसी राहगीर ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने चारो ओर से अपराधी को घेरना शुरू किया तो सभी अपराधी भागने लगे। तीन अपराधी एक बाइक पर सवार को भाग निकले। जबकि रंजीत को ग्रामीणों ने बाइक व हथियार के साथ पकड़ लिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार के निर्देश पर अवर निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद, अवर निरीक्षक राजेश चौधरी सशस्त्र बल के साथ मध्य रात्रि में चकला पहुंचे और पकड़े गए अपराधी को थाने ले आए। रंजीत ने पुलिस को बताया कि उसके साथ चकला गांव का पपेश यादव, सौर थाना क्षेत्र के बेलहा गांव का रौशन कुमार, महिषी थाना क्षेत्र के रखठी गांव का अरविन्द यादव था।
Post Top Ad
7 जून 2015
Home
Unlabelled
ग्रामीणों ने हथियार के साथ अपराधी को दबोचा
ग्रामीणों ने हथियार के साथ अपराधी को दबोचा
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









