11/07/15 शनिवार को टीपी कॉलेज में BCA के सभी सेमेस्टर के छात्र
एवं छात्राओं ने मिलकर BCA कार्यलय एवं वर्ग संचालन को वाधिद कर दिया. साथ ही
उन्होनें कहा की हम सभी का परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुआ है. सभी सत्र
2011-14 के छात्र है. और आज सत्र 2015 चल रहा है. किन्तु अभी तक पांचवा सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं
हुआ है. इसलिए हम सभी छात्र BCA परिसर में तालाबंदी की है. मो० सलमान, विनय कुमार, मनीष
कुमार, मो० अजाद, मनोज कुमार, हिना, सोना कुमारी, मेघावी, नीतू कुमारी ने कहा जल्द
परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ तो हमलोग रोड मार्च एवं विवि में तालाबंदी करेगें. जरूरत
परी तो अनशन पर भी बैठ जाएगें. उन्होनें कहा की छठा सेमेस्टर का परीक्षा वर्ष 2014
में ही पूरा हो जाना चाहिए था किन्तु अब तक नही हुआ है. जिस कारण हम सब MCA में नामांकन नहीं करा पा रहे है.
Post Top Ad
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









