09/07/15 मंत्री, विधायकों और अधिकारियों से मोबाइल पर रंगदारी मांगने वाले को आखिरकार मधेपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं. इसे मधेपुरा पुलिस की बड़ी सफलता कही जा सकती है. गुरुवार की सुबह एसपी आशीष भारती के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में पुलिस ने आलमनगर थाना क्षेत्र के मधैली गाँव से असगर अली और निरंजन कुमार भगत को पकड़ा . उन्होंने शिकायत मिलने के बाद दो दिनों के ही अंदर पूरे मामले का छानबीन कर मास्टर माइंड को सबूत के साथ धर दबोचा. इसके साथ ही इसे पूरे बिहार में दहशत फैलाने वाले इस कांड का पटाक्षेप माना जा सकता है. डीआई जी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने पूरे मामले की जानकारी विस्तार से दी. गिरफ्तार अपराधी इस पूरे मामले का मास्टर माइंड असगर अली और दूसरा कॉल कर रंगदारी मांगने वाला निरंजन कुमार भगत है . सभी मधेपुरा जिला के आलमनगर थाना के मधैली बाजार के रहने वाले हैं. असगर अली एक मुस्लिम संगठन और ऑटो एशोसिएशन से जुड़े हुए बताये जाते हैं, जबकि कॉल करने वाला मुख्य आरोपी निरंजन कुमार भगत नियोजित शिक्षक एवं हेडमास्टर के प्रभार में है. और चुनाव कार्य में बीएलओ रहने के कारण उसे वोटर आईडी आदि की ज्यादा जानकारी थी. डीआईजी ने इस हाई-प्रोफाइल हो चुके मामले के उद्भेदन के लिए मधेपुरा एसपी आशीष भारती को खास श्रेय देते हुए बताया कि मंत्री बीमा भारती, मधेपुरा विधायक प्रो० चंद्रशेखर, छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू, त्रिवेणीगंज विधायक अमला देवी, मधेपुरा तथा मुरलीगंज के अंचलाधिकारी समेत राज्य के करीब 40 अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों तथा कई अन्य से रंगदारी मांगने वाले इन दोनों के पास से कई सिम मिले हैं, जिनका प्रयोग इस अपराध में किया गया है. हैरत की बात तो ये है कि सारे सिम इन अपराधियों ने नकली वोटर आईडी के आधार पर अपने विरोधियों के नाम से लिए थे ताकि ये एक तीर से दो शिकार कर सकें. रंगदारी मिले तो वाह-वाह और पकडे जाएँ तो दुश्मन. निरंजन पर जहाँ पहले भी मुक़दमे हैं वहीं असगर अली भी कई संगीन अपराधों में शामिल था और हाल में रंगदारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क जाम और आंदोलन करने वाला भेड़ की खाल में छुपा भेड़िया था. जानकारी के अनुसार मधेपुरा एसपी आशीष भारती की बनाई रणनीति के अनुसार पुलिस टीम में उदाकिशुनगंज एसडीपीओ रहमत अली, मधेपुरा थानाध्यक्ष मनीष कुमार, रविन्द्र कुमार सिंह, आलमनगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, एसपी कार्यालय के अमर कुमार सिंह, भवानीपुर (पूर्णियां) के थानाध्यक्ष अमित कुमार आदि ने कड़ी मेहनत के बाद पूरे मामले को महज 48 घंटे में सुलझा लिया. बताया जाता है कि पुलिस टीम ने कई जगह सादी वर्दी में रहकर काम किये.
Post Top Ad
10 जुलाई 2015
Home
Unlabelled
मंत्री, विधायकों और अधिकारियों से रंगदारी मांगने वाले को पुलिस धर दबोचा
मंत्री, विधायकों और अधिकारियों से रंगदारी मांगने वाले को पुलिस धर दबोचा
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









