10/07/15 सिंहेश्वर-मधेपुरा मार्ग पर झिटकिया के समीप गुरुवार की सुबह ट्रक ने साइकिल सवार युवक को कुचला युवक की मौके पर ही मौत हो गई. इससे आक्रोशित लोगों ने ट्रक व उसके चालक को पकड़ लिया है. घटना सुबह 10 बजे की है. मधेपुरा से सिंहेश्वर की ओर आ रही ट्रक ने साइकिल सवार मो. सिराजुल (30) को रौंद दिया. शव को पुलिस ने पोस्टर्माटम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इसके बाद पुलिस ड्राइवर और ट्रक को थाने ले जाना चाही. किंतु, ग्रामीणों ने न तो चालक को पुलिस के हवाले किया और न ही ट्रक को थाने ले जाने दिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि ड्राइवर ग्रामीणों के कब्जे में है. ग्रामीण उसे सौंप नहीं रहे हैं. ट्रक के पास पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है.